छात्रा ने CBSE की कक्षा 10 की परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 12:27 AM

a student scored 500 out of 500 marks in the cbse class 10 examination

ओडिशा के पुरी की छात्रा टीना रथ ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से पूरे 500 अंक हासिल किए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 के परिणाम जारी किए। मदर्स पब्लिक स्कूल (पुरी) की संस्थापक पॉली पटनायक ने...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के पुरी की छात्रा टीना रथ ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से पूरे 500 अंक हासिल किए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 के परिणाम जारी किए। मदर्स पब्लिक स्कूल (पुरी) की संस्थापक पॉली पटनायक ने बताया कि छात्रा ने इस साल फरवरी-मार्च में आयोजित सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त किए हैं।

टीना ने छह विषयों में से केवल गणित (स्टैंडर्ड) में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए, जबकि शेष पांच विषयों में उसे पूरे 100 अंक मिले। पॉली ने कहा, ''नियमों के अनुसार, पांच सर्वश्रेष्ठ विषयों के अंकों को ही आधार माना जाता है, इसलिए उसने कुल 500 अंक प्राप्त किए हैं।''

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, " मुझे विश्वास है कि छात्रों का यह निरंतर प्रयास राज्य और देश का गौरव बढ़ाएगा। मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य और आने वाले दिनों में सर्वांगीण सफलता की कामना करता हूं।"

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!