Karnataka Student Suicide: NEET परीक्षा देने वाली होनहार छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

Edited By Updated: 24 May, 2026 03:01 PM

karnataka neet aspirant commits suicide by hanging himself in kalaburagi

राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) रद्द होने और परीक्षा दोबारा आयोजित किए जाने के फैसले के बीच कर्नाटक के कलबुर्गी से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां परीक्षा देने वाली एक 18 वर्षीय होनहार छात्रा ने अपने घर में फंदे से...

NEET Student Suicide : राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) रद्द होने और परीक्षा दोबारा आयोजित किए जाने के फैसले के बीच कर्नाटक के कलबुर्गी से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां परीक्षा देने वाली एक 18 वर्षीय होनहार छात्रा ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या (Suicide) कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके और छात्र समुदाय में शोक की लहर है।

इस मौके पर बातचीत करते हुए पिता राजशेखर ने बताया कि भाग्यश्री (18) पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और उसने पीयूसी परीक्षा 92 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। उन्होंने बताया, हमारे परिवार में कोई परेशानी या समस्या नहीं थी हम खुशी से रह रहे थे। पिता ने रोते हुए पत्रकारों को बताया, उसने (भाग्यश्री ने) नीट में अच्छा प्रदर्शन किया था, सब कुछ ठीक चल रहा था। 

यह भी पढ़ें: पैसे वापस करने के नाम पर अलग-अलग जगहों पर महिला को बुलाया और फिर किया घिनौना काम, जिसके बाद...

शायद उसके मन में परीक्षा दोबारा देने का विचार था। मैं किसी को दोष नहीं दे रहा और न ही किसी पर आरोप लगा रहा हूं। हम उसके दर्द या पीड़ा को नहीं जानते। मैं क्या कह सकता हूं? पुलिस के अनुसार छात्रा ने कोई 'सुसाइड नोट' नहीं लिखा और न ही आत्महत्या का कोई कारण बताया। 

यह भी पढ़ें: केरल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: बकरीद पर मिलेगी लगातार 2 दिन की छुट्टी

इस संबंध में स्टेशन बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रश्न-पत्र लीक होने के आरोपों के बाद तीन मई को आयोजित नीट-स्नातक रद्द कर दी गई थी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 21 जून को फिर से परीक्षा कराने की घोषणा की है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!