फोन पर बिजी महिला ने बुजुर्ग पति पत्नी पर चढ़ा दी कार, दोनों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 07 Apr, 2021 02:47 PM

a woman busy on the phone rammed a car on an elderly couple

राजधानी दिल्ली का द्वारका एक दर्दनाक घटना का शिकार बना। यहां एक महिला के एक चूक ने बुजुर्ग दंपत्ति की जान ले ली। आरोपी महिला फोन में इस कदर खाेई हुई थी कि उसने बुजुर्ग पति पत्नी को देखा ही नहीं और उन पर कार चला दी। इप पूरी घटना का वीडियो भी सामने...

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली का द्वारका एक दर्दनाक घटना का शिकार बना। यहां एक महिला के एक चूक ने बुजुर्ग दंपत्ति की जान ले ली। आरोपी महिला फोन में इस कदर खाेई हुई थी कि उसने बुजुर्ग पति पत्नी को देखा ही नहीं और उन पर कार चला दी। इप पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयंकर था

यह भी पढ़ें: एंटीलिया मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान दर्ज, NIA ने 4 घंटे की पूछताछ 

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  79 वर्षीय शांति स्वरूप अरोड़ा और उनकी पत्नी 62 वर्षीय अंजना अरोड़ा द्वारका सेक्टर-11 स्थित अप्पू एंक्लेव के रहने वाले थे। रविवार को वह घर से निकले ही थे कि  तभी एक कार ने दोनों को पीछे से कुचल दिया। दोनों ने माैके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयंकर था कि  बुजुर्ग दंपती कार में ही फस गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालाकर अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:  प्लीज मेरे पापा को छोड़ दो...  लापता कोबरा कमांडो की बेटी रो-राे कर रही यह अपील

अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया और कुछ देर बार पति को भी मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपी महिला गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल कर रही थी। यही वजह है कि अचानक सड़क पर सीधे चलते हुई उसकी कार दंपत्ति की ओर मुड़ गई। वह जब तक ब्रेक लगाती, तब तक कार उन दोनों को कुचल चुकी थी।  पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर ज़मानत पर छोड़ दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!