लिफ्ट में फंस गई महिला, 45 मिनट तक देती रही आवाज, बचाने के प्रयास में तीसरे माले से गिरकर हुई मौत

Edited By Updated: 12 Jul, 2024 08:44 PM

a woman got stuck in the lift kept shouting for 45 minutes

राजस्थान के कोटा में एक लिफ्ट में फंसी 43 वर्षीय महिला की इमारत की तीसरी मंजिल से बेसमेंट में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और यहां बहुमंजिला अपार्टमेंट में करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही

नेशनल डेस्कः राजस्थान के कोटा में एक लिफ्ट में फंसी 43 वर्षीय महिला की इमारत की तीसरी मंजिल से बेसमेंट में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी और यहां बहुमंजिला अपार्टमेंट में करीब 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही, जिसे बचाने के लिए एक अभियान चलाया गया लेकिन इस दौरान उसकी गिरकर मौत हो गई।

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना के एक दिन बाद शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र के श्याम नगर की रहने वाली रुक्मणीबाई (43) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न जब काम खत्म कर महिला अपने घर लौटने के लिए फ्लैट से निकलकर लिफ्ट में चढ़ी तो बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण अंदर फंस गई। उसी मंजिल पर रहने वाली कुछ महिलाओं ने मदद के लिए उसकी चीख सुनी और उसे बचाने के लिए दौड़ी।

महिलाओं द्वारा चलाये गए बचाव अभियान के दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह बारिश के पानी से भरे बेसमेंट में गिर गई। उसे तुरंत बेसमेंट से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अपार्टमेंट के तीन मालिकों महेश कुमार, विनोद कुमार और पवन कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!