मंदिर में झाड़-फूंक के बहाने युवती से दुष्क'र्म, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 05 Oct, 2025 12:56 AM

a young woman was raped in a temple on the pretext of performing exorcism

प्रयागराज निवासी एक युवती से भदोही के एक मंदिर में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नेशनल डेस्कः प्रयागराज निवासी एक युवती से भदोही के एक मंदिर में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर प्रयागराज जिले के सराय ममरेज निवासी पृथ्वीराज भारतीय (35) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) के तहत गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को आरोपी को रामपुर घाट स्थित औघड़ नाथ मंदिर से गिरफ्तार किया गया। 

भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रयागराज जिले की निवासी एक महिला की 30 वर्षीय बेटी को एक महीने से पेट में दर्द की शिकायत थी। दवाओं से आराम न मिलने पर महिला के घर दो साल से आने-जाने वाले पृथ्वीराज भारतीय ने आश्वासन दिया कि झाड़-फूंक व तंत्र-मंत्र से उसकी बेटी को आराम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर 30 सितंबर को भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर घाट स्थित औघड़ नाथ मंदिर पहुंची। उन्होंने बताया कि वहां आरोपी ने पूजा-पाठ के बहाने महिला को मंदिर में बैठाकर उसकी बेटी को एक तांत्रिक को दिखाने के लिए ले गया। 

मांगलिक ने बताया कि काफी देर बाद युवती ने अपनी मां को बताया कि पृथ्वीराज उसे मंदिर के सामने बड़ी-बड़ी झाड़ियों के पास ले गया और वहां उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने औघड़ नाथ मंदिर से पृथ्वीराज को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। युवती की मेडिकल जांच सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!