Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 May, 2026 12:00 PM

RailOne App: भारतीय रेल में टिकट की भारी मांग के कारण कन्फर्म सीट मिलना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। खासकर लोकप्रिय रूटों पर ट्रेन शुरू होते ही सीटें फुल हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को मजबूरी में वेटिंग लिस्ट टिकट लेनी पड़ती है। कई बार ये टिकट...
RailOne App: भारतीय रेल में टिकट की भारी मांग के कारण कन्फर्म सीट मिलना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। खासकर लोकप्रिय रूटों पर ट्रेन शुरू होते ही सीटें फुल हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को मजबूरी में वेटिंग लिस्ट टिकट लेनी पड़ती है। कई बार ये टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती और यात्रा योजना प्रभावित हो जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने नया डिजिटल प्लेटफॉर्म RailOne मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो यात्रियों के लिए कई सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराता है।
AI आधारित नया फीचर: कन्फर्मेशन का अनुमान
RailOne ऐप की सबसे खास सुविधा यह है कि टिकट बुक करने से पहले ही यह बता देता है कि वेटिंग लिस्ट टिकट के कन्फर्म होने की कितनी संभावना है। यह अनुमान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सिस्टम से लगाया जाता है, जो पिछले डेटा और बुकिंग पैटर्न का विश्लेषण करता है। शुरुआत में इस फीचर की सटीकता लगभग 53% थी, लेकिन अब इसे बेहतर बनाकर 94% तक पहुंचा दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी हद तक सही अंदाजा मिल जाता है कि टिकट कन्फर्म होगी या नहीं।
यात्रियों के लिए एक All-in-one app
RailOne ऐप सिर्फ रिजर्वेशन टिकट ही नहीं, बल्कि कई अन्य सेवाएं भी देता है। इसमें शामिल हैं:-
-जनरल/अनरिजर्व्ड टिकट की ऑनलाइन बुकिंग.
-प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने की सुविधा.
-ट्रेन का लाइव लोकेशन ट्रैक करना.
-रेलवे हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत दर्ज करना.
पहले जनरल टिकट के लिए अलग ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रही हैं।
अनरिजर्व्ड टिकट पर छूट
RailOne के जरिए अनरिजर्व्ड टिकट बुक करने पर यात्रियों को लगभग 3% की छूट भी दी जा रही है, जिससे डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा मिल रहा है।