आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन: क्या है सच्चाई? संजय सिंह ने किया खुलासा

Edited By Updated: 16 Jul, 2025 06:25 PM

aam aadmi party and india alliance what is the truth sanjay

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'इंडिया' गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि आज की तारीख में आम आदमी पार्टी आधिकारिक रूप से 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'इंडिया' गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि आज की तारीख में आम आदमी पार्टी आधिकारिक रूप से 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

लोकसभा चुनाव तक था गठबंधन
संजय सिंह ने कहा, "हमारा गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था। हमने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है कि लोकसभा चुनाव तक 'इंडिया' गठबंधन था।" उनके इस बयान से 'इंडिया' गठबंधन में AAP की भूमिका को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

संसद में AAP का क्या रुख होगा?
जब संजय सिंह से पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी 'इंडिया' गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक में शामिल होगी, तो उन्होंने अपने रुख को दोहराया। उन्होंने कहा कि संसद में आम आदमी पार्टी हमेशा की तरह सरकार की गलत नीतियों का मुखरता से विरोध करती रहेगी।

'आप' किन मुद्दों को उठाएगी संसद में?
संजय सिंह ने बताया कि संसद में AAP कई अहम मुद्दों को उठाएगी इनमें मुख्य रूप से:
दिल्ली में लोगों को उजाड़ना: संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को उजाड़ा जा रहा है, उनके घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाए गए हैं, यह एक बड़ा मुद्दा होगा जिसे वे उठाएंगे।
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूल: उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं, उस मुद्दे को भी पार्लियामेंट में उठाया जाएगा। संजय सिंह ने जोर देकर कहा, "पार्लियामेंट में मुंह पर पट्टी बांधकर तो जाएंगे नहीं।"


जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर AAP का समर्थन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के लिए लिखी गई चिट्ठी पर संजय सिंह ने कहा, "ये तो हम लोग भी कहते रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बात को कहती रही है कि जम्मू-कश्मीर को उसके अधिकार मिलने ही चाहिए। वहां की जनता ने जो सरकार चुनी है, उस सरकार के पास अधिकार होने चाहिए।" इस बयान से लगता है कि AAP कुछ मुद्दों पर 'इंडिया' गठबंधन के साथ समान विचार रखती है, भले ही वह औपचारिक रूप से उसका हिस्सा न हो।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!