विवाद के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सीने में मारी गोली, मौके पर ही चली गई जान

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 03:33 AM

after a dispute the lover killed his girlfriend by shooting her in the chest

गौतमबुद्धनगर जिले में थाना फेज़-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय युवती की कथित रूप से उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी।

नेशनल डेस्कः गौतमबुद्धनगर जिले में थाना फेज़-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय युवती की कथित रूप से उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि याकूबपुर गांव की निवासी सोनू (25) का कृष्णा नामक युवक से प्रेम संबंध था और शुक्रवार रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान कृष्णा ने सोनू को गोली मार दी। आरोप है कि विवाद के बाद कृष्ण ने सोनू के सीने में गोली मार दी। 

उन्होंने बताया कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। अवस्थी ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी कृष्णा फरार हो गया है और उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!