दिल्ली: होली पर सड़क हादसों में 4 की मौत, 2019 के बाद मौत के सबसे कम मामले

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 05:12 PM

4 killed in road accidents on holi lowest number of deaths since 2019

इस वर्ष होली पर राष्ट्रीय राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई, जो 2019 के बाद से त्योहार के दिन दर्ज की गई मौतों की सबसे कम संख्या है।

नेशनल डेस्क: इस वर्ष होली पर राष्ट्रीय राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई, जो 2019 के बाद से त्योहार के दिन दर्ज की गई मौतों की सबसे कम संख्या है। यातायात पुलिस के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, चार मार्च को शहर में कुल 22 सड़क दुर्घटनाओं की सूचनाएं मिलीं, जिनमें चार घातक हादसे और 18 मामूली दुर्घटनाएं शामिल हैं।

इन दुर्घटनाओं में कुल चार लोगों की जान चली गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस वर्ष होली पर हुई मौतों की संख्या पिछले कई वर्षों में सबसे कम है। तुलनात्मक रूप से देखें तो, 2019 में होली पर सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2020 में नौ मौतें दर्ज की गईं। 2021 में यह संख्या घटकर पांच रह गई, लेकिन 2022 और 2023 में सड़क हादसों में 10-10 लोगों की जान गई। 

आंकड़ों के अनुसार, 2024 में मौतों की संख्या बढ़कर 14 हो गई, जिसके बाद पिछले साल यह घटकर छह और इस साल चार रह गई। इस वर्ष दुर्घटनाओं की कुल संख्या 22 रही, जो पिछले वर्ष दर्ज की गई 13 दुर्घटनाओं से अधिक है। हालांकि 2024 में होली के दिन 27 दुर्घटनाओं की सूचना मिली थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "त्योहार के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरे शहर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया, कर्मियों की तैनाती में वृद्धि की गई और शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर जांच की गई।" प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और होली के बड़े आयोजनों के लिए जाने जाने वाले क्षेत्रों में यातायात की निगरानी करने के लिए टीमें तैनात की गई थीं। इनका मकसद यह भी था कि वाहन चालक सुरक्षा नियमों का करें। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!