4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
1 day ago
2 days ago
3 days ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Yaspal,Updated: 06 Sep, 2023 04:04 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया रवाना होंगे। इससे पहले पीएम मोदी की यात्रा से जुड़ा कार्ड सामने आया है
नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया रवाना होंगे। इससे पहले पीएम मोदी की यात्रा से जुड़ा कार्ड सामने आया है। जिसमें ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री जब दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे के दौरान भी ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा गया था। वहीं, G20 के लिए अधिकारियों के कार्ड बदले गए हैं। अब अधिकारियों के कार्ड पर भारत ऑफिशियल लिखा होगा। बताते चलें कि 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक राजधानी दिल्ली में G20 समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। G20 के मेहमानों का आना शुरू हो गया है। G20 का आयोजन प्रगति मैदान के भारत मंडपम् में किया जाएगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत की 20 समिट में हिस्सा लेने इंडोनेशिया का दौरा करेंगे। भारत नाम पर 'विवाद' वहीं, भारत नाम तब चर्चा में आ गया, जब G20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत (भारत के राष्ट्रपति)' के तौर पर संबोधित किए जाने को लेकर मंगलवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों ‘इंडिया' और ‘भारत' में से ‘इंडिया' को बदलना चाहती है। सूत्रों ने G20 से संबंधित कुछ दस्तावेजों में देश के नाम के रूप में भारत का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह सोच-समझकर लिया गया निर्णय है। G20 प्रतिनिधियों के लिए तैयार की गई एक पुस्तिका में कहा गया है, ‘‘भारत देश का आधिकारिक नाम है। इसका उल्लेख संविधान और 1946-48 की चर्चाओं में भी किया गया है।'' 'भारत द मदर ऑफ डेमोक्रेसी' शीर्षक वाली पुस्तिका में यह भी कहा गया है, ‘‘भारत, जो इंडिया है, उसमें शासन में लोगों की सहमति लेना प्राचीन समय से जीवन का हिस्सा रहा है।" केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान और गिरिराज सिंह ने विश्व नेताओं के G20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम' में शनिवार के लिए राष्ट्रपति की ओर से आयोजित G20 रात्रिभोज का निमंत्रण पत्र ‘एक्स' पर साझा किए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन की ओर से उठाए गए इस कदम की सराहना की है। इस कदम से इन अटकलों को बल मिल गया कि संसद के विशेष सत्र में देश का नाम बदलने का विषय आ सकता है। इस निमंत्रण को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया है। विपक्ष ने इस निमंत्रण में ‘प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया' की जगह ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने को लेकर आपत्ति जताई और दावा किया कि सरकार विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' से डर गई है और इस कारण देश का नाम बदलने में जुट गई है।
CAD $
31/08/2026 22:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। बिज़नेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके काम आज गति पकड़ सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज मन पहले से ज्यादा तरोताज़ा महसूस करेगा। पैसों के मामले में संभलकर चलने की ज़रूरत है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापार में विकास से जुड़ी योजनाएं सफल साबित हो सकती हैं।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ बाहर लंच पर जाने का...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी और के मामले में दखल न दें। आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नज़र आ सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। जो युवा खुद का काम शुरू करना चाहते हैं,...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने से गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। व्यापार में किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा न...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो परिवार के लिए समय ज़रूर निकाले।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes