Edited By Rohini Oberoi,Updated: 03 Sep, 2026 12:42 PM

दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को तकनीकी संकेत के चलते आज सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में अचानक धुएं का संकेत मिलने के...
लखनऊ : दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को तकनीकी संकेत के चलते आज सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में अचानक धुएं का संकेत मिलने के बाद पायलट ने एहतियात बरतते हुए यह फैसला लिया।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1253 ने धुएं का संकेत मिलने की सूचना दी और सुबह 08:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस मौके पर प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने विमान की जांच की लेकिन कहीं भी धुआं नहीं दिखा।
फिलहाल विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर एक स्टैंड पर खड़ा किया गया और सुबह 09:02 बजे यात्रियों को विमान से उतारने का काम शुरू हुआ। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान में सवार सभी 155 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित थे।