Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 May, 2026 08:47 PM

जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने बृहस्पतिवार से सरस दूध की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि कर दी है। अन्य उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। डेयरी द्वारा जारी संशोधित दरों के अनुसार सरस टोंड दूध अब 54 रुपये की जगह 56...
नेशनल डेस्क : जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने बृहस्पतिवार से सरस दूध की कीमतों में प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि कर दी है। अन्य उत्पाद भी महंगे हो गए हैं। डेयरी द्वारा जारी संशोधित दरों के अनुसार सरस टोंड दूध अब 54 रुपये की जगह 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड दूध 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और सरस गोल्ड दूध 68 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा।
डेयरी ने दही, छाछ, लस्सी और पनीर की कीमतों में भी वृद्धि की है। 200 ग्राम पनीर पैक अब 76 रुपये की जगह 80 रुपये में मिलेगा, जबकि एक किलोग्राम पनीर का पैक 362 रुपये से बढ़कर 385 रुपये में मिलेगा। इसी तरह 200 ग्राम दही का पैक 16 रुपये से बढ़कर 18 रुपये और 400 ग्राम पैक 32 रुपये से बढ़कर 36 रुपये में मिलेगा। सादे छाछ की कीमत में एक रुपये की वृद्धि की गई है, जबकि लस्सी और नमकीन छाछ दो रुपये महंगी हो गई हैं।