Edited By Ramkesh,Updated: 25 May, 2026 03:19 PM

महिला आरक्षण प्रदर्शन मामले में कांग्रेस की नेता अलका लांबा की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व विधायक अलका लांबा को एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में दोषी ठहरा दिया है। यह मामला वर्ष 2024 में जंतर-मंतर पर...
नेशनल डेस्क: महिला आरक्षण प्रदर्शन मामले में कांग्रेस की नेता अलका लांबा की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व विधायक अलका लांबा को एक विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में दोषी ठहरा दिया है। यह मामला वर्ष 2024 में जंतर-मंतर पर महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर अदालत में सुनवाई चल रही थी। मामले में कोर्ट ने अलका लांबा को दोषी मानते हुए फैसला सुनाया है। अब अदालत 4 जून को सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी।
जानिए क्या है पूरा मामला
आप को बता दें कि 2024 में जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। जिसमें खुद भी अलका लांबा शामिल रही हैं। पुलिस और शिकायतकर्ता (हेड कांस्टेबल मनीष) के बयान से कोर्ट ने कांग्रेस नेता अलका लांबा को दोषी करार दिया है। अब अदालत 4 जून को सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी।