Edited By Radhika,Updated: 14 Apr, 2026 11:56 AM

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गिरीश चोडनकर ने घोषणा की है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जल्द ही राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। चोडनकर ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे की आधिकारिक तारीखों का...
नेशनल डेस्क: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गिरीश चोडनकर ने घोषणा की है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जल्द ही राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। चोडनकर ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे की आधिकारिक तारीखों का ऐलान अगले दो से तीन दिनों के भीतर कर दिया जाएगा।
23 अप्रैल के लिए तैयार है कांग्रेस
आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। राहुल गांधी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी प्रचार अभियान में शामिल होंगे। इसके अलावा, राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के एक साथ चुनावी रैली करने की भी प्रबल संभावना है।
संगठनात्मक तैयारी
गिरीश चोडनकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा "हमने सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष समितियां और पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस न केवल अपनी 28 सीटों पर जीत के लिए काम कर रही है, बल्कि गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।"
इन पार्टियों के बीच है मुकाबला
तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला DMK के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (जिसमें कांग्रेस, DMDK और VCK शामिल हैं) और AIADMK के नेतृत्व वाले NDA (भाजपा और PMK के साथ) के बीच माना जा रहा है। हालांकि, अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद है।