गजब! मंदिर में चोरी के बाद ‘आराम फरमाफरमा रहा था चोर, सुबह आरोपी को थाने ले गई पुलिस

Edited By Updated: 12 Apr, 2026 08:23 PM

amazing the thief was resting after stealing from the temple police took the a

चोरी की वारदातों में आमतौर पर आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत फरार हो जाते हैं, लेकिन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर मंदिर में चोरी करने के बाद भागने के बजाय वहीं गहरी नींद में सो गया और अगली...

नेशनल डेस्क: चोरी की वारदातों में आमतौर पर आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद तुरंत फरार हो जाते हैं, लेकिन केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर मंदिर में चोरी करने के बाद भागने के बजाय वहीं गहरी नींद में सो गया और अगली सुबह आसानी से पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

कैश चोरी कर मंदिर ऑफिस में ही सो गया
यह घटना अंबूरी क्षेत्र के एक मंदिर परिसर की है, जहां आरोपी ने रात के समय मंदिर कार्यालय का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उसने वहां रखे करीब 8,500 रुपये नकद चुरा लिए। चोरी के बाद वह इतना थक चुका था कि मौके से भागने के बजाय वहीं सो गया।

सुबह मंदिर समिति ने देखा नजारा
सुबह करीब 5:30 बजे जब मंदिर समिति के सदस्य कार्यालय पहुंचे तो दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो एक अजनबी व्यक्ति आराम से सोता हुआ मिला। यह देखकर सभी हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए पूरे पैसे भी बरामद कर लिए गए।

आरोपी की पहचान और खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी 40 वर्षीय सेंथिल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि उसने रातभर कई जगह चोरी की कोशिश की थी, जिसके कारण वह अत्यधिक थक गया और मंदिर कार्यालय में ही सो गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!