राजस्थन पुलिस का गजब का करनामा! इलेक्ट्रिक गाड़ी पर लगाया ₹10,000 का पॉल्यूशन फाइन, वीडियो वायरल

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 03:29 PM

rajasthan police s amazing achievement 10 000 pollution fine imposed on electr

नागौर में एक इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। यहां एक Tata Tiago EV को रोककर पुलिस ₹10,000 का पॉल्यूशन चालान कर दिया है। जिसके बाद वाहन चालक और पुलिस अधिकारी के बीच बहस होगी जिसका वीडियो वायरल हो गया।

नेशन डेस्क: नागौर में एक इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। यहां एक Tata Tiago EV को रोककर पुलिस ₹10,000 का पॉल्यूशन चालान कर दिया है। जिसके बाद वाहन चालक और पुलिस अधिकारी के बीच बहस होगी जिसका वीडियो वायरल हो गया।

क्या हुआ मौके पर?
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार को विंडशील्ड पर लगे सनशेड्स के कारण रोका था। इस दौरान वाहन चालक और एएसआई के बीच नियमों को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस ने सनशेड्स के लिए जुर्माना लगाया, साथ ही Pollution Under Control (PUC) सर्टिफिकेट न होने पर भी चालान कर दिया।

EV और PUC को लेकर विवाद
वाहन मालिक का कहना था कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं होता, क्योंकि ये वाहन प्रदूषण नहीं फैलाते। बावजूद इसके पुलिस ने उनकी बात को मौके पर नहीं माना और कुल  ₹10,000 का चालान जारी कर दिया।

नियमों पर उठे सवाल
इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या इलेक्ट्रिक वाहनों पर PUC लागू होता है या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि EV वाहनों के लिए PUC की जरूरत नहीं होती, ऐसे में इस तरह के चालान पर स्पष्टता जरूरी है। फिलहाल यह मामला प्रशासनिक प्रक्रिया और नियमों की समझ को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस डिपार्टमेंट ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार की विंडो शेड्स हटाने को लेकर ड्राइवर की बहस हो गई थी। इसी दौरान माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया और गलती से उस पर पॉल्यूशन नियमों के उल्लंघन का चालान काट दिया गया। पुलिस विभाग ने साफ किया है कि यह एक गलती थी और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आश्वासन दिया गया है कि गलत तरीके से लगाया गया यह जुर्माना सिस्टम से हटा दिया जाएगा।  फिलहाल घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और ट्रैफिक नियमों की सही जानकारी को लेकर बहस छिड़ गई है।

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए ये नियम
इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) पर प्रदूषण (Pollution/PUC) का जुर्माना कानूनी रूप से नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि ये शून्य-उत्सर्जन (zero-emission) वाहन हैं।  ईवी पर प्रदूषण का जुर्माना नहीं लग सकता, लेकिन ट्रैफ़िक नियमों के अन्य उल्लंघनों (जैसे बिना हेलमेट, गलत पार्किंग, या ब्लैक फिल्म) पर चालान काटा जा सकता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!