बाबासाहेब की 70 फुट की ‘ज्ञान की प्रतिमा' का 13 अप्रैल को होगा अनावरण, हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की बारिश

Edited By Updated: 08 Apr, 2022 11:41 AM

ambedkar 70 foot statue of knowledge to be unveiled on april 13

महाराष्ट्र के लातूर शहर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को समर्पित 70 फुट की ‘‘ज्ञान की प्रतिमा'''' का अनावरण 13 अप्रैल को किया जाएगा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और रामदास आठवले भी मौजूद रहेंगे।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के लातूर शहर में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को समर्पित 70 फुट की ‘‘ज्ञान की प्रतिमा'' का अनावरण 13 अप्रैल को किया जाएगा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और रामदास आठवले भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के स्थानीय सांसद सुधाकर श्रंगारे ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि प्रतिमा का निर्माण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पार्क के परिसर में किया गया है। अनावरण समारोह का आयोजन डॉ. आंबेडकर की 131वीं जयंती से एक दिन पहले किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को शाम पांच बजे होने वाले प्रतिमा अनावरण समारोह में कानून मंत्री रिजिजू और केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री आठवले के अलावा, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री संजय बनसोडे मौजूद रहेंगे।

 

श्रंगारे ने बताया कि भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को प्रतिमा पर हेलीकॉप्टर से फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी। फाइबर से बनाई जा रही प्रतिमा के निर्माण के लिए 35 कलाकारों का दल चौबीसों घंटे काम कर रहा है। प्रतिमा को बनाने वाले एक कलाकार अक्षय हालके ने दावा किया कि यह 20 दिनों में बनने वाली दुनिया में डॉ. आंबेडकर की पहली प्रतिमा है और यह राज्य में अपनी तरह की पहली प्रतिमा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!