Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Feb, 2026 03:24 PM

बॉलीवुड की गदर गर्ल यानी अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। 50 की उम्र पार कर चुकीं अमीषा अक्सर अपनी लाइफ को प्राइवेट रखती हैं लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने प्यार, क्रश और...
Ameesha Patel Podcast Interview : बॉलीवुड की गदर गर्ल यानी अमीषा पटेल (Ameesha Patel) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। 50 की उम्र पार कर चुकीं अमीषा अक्सर अपनी लाइफ को प्राइवेट रखती हैं लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने प्यार, क्रश और यहां तक कि 'वन नाइट स्टैंड' जैसे बोल्ड विषयों पर खुलकर बात की है।
हॉलीवुड के इस सुपरस्टार पर आया दिल
रणवीर अलाहबादिया के मशहूर पॉडकास्ट में जब अमीषा से उनके सेलिब्रिटी क्रश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना देर किए हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) का नाम लिया। अमीषा ने बताया कि वह बचपन से ही टॉम क्रूज की दीवानी रही हैं। अमीषा ने पुरानी यादें साझा करते हुए कहा, मेरे पेंसिल बॉक्स से लेकर फाइलों और कमरे की दीवारों तक हर जगह टॉम क्रूज के पोस्टर होते थे। मैं उनके लिए पागल हूं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कभी टॉम क्रूज इस पॉडकास्ट में आएं तो उन्हें जरूर बुलाया जाए।

बोल्ड बयान: टॉम के लिए नियम भी मंजूर नहीं
इंटरव्यू के दौरान अमीषा ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह अपने सिद्धांतों को लेकर बहुत सख्त हैं लेकिन टॉम क्रूज एक इकलौते ऐसे शख्स हैं जिनके लिए वह अपने सारे नियम-कानून ताक पर रख सकती हैं। जब उनसे 'वन नाइट स्टैंड' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा— हां, टॉम क्रूज के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं यहां तक कि वन नाइट स्टैंड भी।

शादी की भी थी इच्छा
यह पहली बार नहीं है जब अमीषा का टॉम क्रूज के प्रति प्यार झलका हो। इससे पहले भी वह कह चुकी हैं कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह टॉम क्रूज से शादी कर लेतीं। अमीषा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस उनके इस बेबाक अंदाज को पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट का हाल
फिल्मी दुनिया की बात करें तो अमीषा पटेल को आखिरी बार फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिलहाल एक्ट्रेस के पास किसी बड़े प्रोजेक्ट की आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन उनके इस इंटरव्यू ने उन्हें फिर से लाइमलाइट में ला दिया है।