'वैश्विक मंच पर अहम भूमिका निभा रहा भारत', PM मोदी के दौरे से पहले ही अमेरिका ने किया 'गुणगान'

Edited By Updated: 07 Jun, 2023 10:27 AM

america praised india even before pm modi s visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर व्हाइट हाउस काफी उत्सुक है। वहीं इंडो-पैसफिक क्षेत्र के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा भारत के साथ...

इंटरनेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर व्हाइट हाउस काफी उत्सुक है। वहीं इंडो-पैसफिक क्षेत्र के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को दुनिया में सबसे बेहतर साबित करेगा। हडसन थिंक टैंक को कर्ट कैंपबेल ने बताया कि भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे बिजनेस ग्रुप, निवेश ग्रुप नए सप्लाई चेन, नए निवेश के मौके के तौर पर भारत को देख रहे हैं।

 

कैंपबेल ने कहा कि अमेरिकी विश्वविद्यालय अधिक इंजीनियर और टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट तैयार करना चाहते हैं और अमेरिका भारतीयों को अधिक मौका देना चाहता है। वहीं अमेरिकी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि मोदी भारत के भविष्य के बारे में अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे और दोनों देशों के सामने मौजूद वैश्विक चुनौतियों पर बोलेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा की मेजबानी करेंगे, जिसमें राजकीय रात्रिभोज भी शामिल होगा।

 

अमेरिकी कांग्रेस के नेताओं ने एक बयान में कहा था कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और अमेरिकी सीनेट के द्विदलीय नेतृत्व की ओर से आपको (प्रधानमंत्री मोदी को) 22 जून को कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है।" जून 2016 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!