अमित शाह ने झारखंड में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए

Edited By Updated: 04 Feb, 2023 02:47 PM

amit shah deoghar jharkhand  baba baidyanath temple

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए। भाजपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाह ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केंद्रीय गृह मंत्री...

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए। भाजपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाह ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केंद्रीय गृह मंत्री ने मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच पुजारियों के साथ पूजा-अर्चना की। 

‘बैद्यनाथ मंदिर पांडा धर्मरक्षिणी सभा' के महासचिव कार्तिक नाथ ठाकुर ने बताया कि शाह ने विशेष ‘पंचोपचार' पूजा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गृह मंत्री का बाद में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के 450 करोड़ रुपये के नैनो यूरिया संयंत्र की नींव रखने का भी कार्यक्रम है।

 इसके बाद, वह भाजपा की ‘विजय संकल्प रैली' को संबोधित करेंगे। बयान के मुताबिक, शाह देवघर में रामकृष्ण मिशन के शताब्दी वर्ष समारोह में भी हिस्सा लेंगे। उनके दौरे को 2024 के लोकसभा चुनाव और झारखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!