अर्नब की गिरफ्तारी पर बोले शाह, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने फिर लोकतंत्र को किया शर्मसार

Edited By Updated: 04 Nov, 2020 12:51 PM

amit shah tweet on the arrest of arnab goswami

मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने और मारपीट करने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने निंदा की है। अमित शाह ने ट्वीट किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है।...

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस द्वारा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने और मारपीट करने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने निंदा की है। अमित शाह ने ट्वीट किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। शाह ने कहा कि यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को 53 साल के इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बुधवार सुबह अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

PunjabKesari

वहीं अर्नब ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज को प्रसारित किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस और अर्नब के बीच झड़प हो रही है। पुलिस खींच कर अर्नब को ले जा रही है। टीवी द्वारा जारी की गए फुटेज में देखा जा सकता है कि अर्नब को जबरदस्ती वैन में बैठाया जा रहा है। रिपब्लिक टीवी के संपादक का कहना है कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर, बेटे और पत्नी पर भी शारीरिक हमला किया। पुलिस ने अर्नब को आकिर्टेक्ट अन्वय को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया। आकिर्टेक्ट अन्वय ने मई 2018 में आत्महत्या की थी। अन्वय ने अपने सुइसाइड में आरोप लगाया था कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर हैं। उसने अर्णब पर 5.40 करोड़ रुपए की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का उल्लेख किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!