टेक ऑफ करते ही  एयर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में लगी आग...एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का किया ऐलान

Edited By Updated: 21 Dec, 2023 07:43 AM

an air india plane mumbai air india engines fire flight ai 814

राष्ट्रीय राजधानी से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान के एक इंजन में आग लगने की चेतावनी का संकेत मिला था। एयर इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को यहां से उड़ान भरने वाले विमान ‘एआई 814’ का संचालन ए320 विमान से किया गया।

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान के एक इंजन में आग लगने की चेतावनी का संकेत मिला था। एयर इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को यहां से उड़ान भरने वाले विमान ‘एआई 814’ का संचालन ए320 विमान से किया गया।


एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बुधवार को एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित उतार लिया गया और निरीक्षण करने पर आग या धुएं का कोई निशान नहीं मिला। प्रवक्ता ने कहा, “19 दिसंबर 2023 को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले एआई814 के एक इंजन में आग लगने की चेतावनी का संकेत देखा। एहतियात के तौर पर, आपातकाल स्थिति की घोषणा करके हवाई यातायात नियंत्रण को सूचित किया गया।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!