Edited By Rohini Oberoi,Updated: 18 Mar, 2026 09:38 AM

हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा सर्वोपरि होती है। विमान के उड़ान भरने (Take-off) और उतरने (Landing) के समय जिसे उड़ान का सबसे संवेदनशील समय माना जाता है केबिन क्रू एक विशेष मुद्रा अपनाते हैं जिसे 'ब्रेस पोजीशन' (Brace Position) कहा जाता है। पहली नजर...
Aviation Safety Brace Position Cabin Crew : हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा सर्वोपरि होती है। विमान के उड़ान भरने (Take-off) और उतरने (Landing) के समय जिसे उड़ान का सबसे संवेदनशील समय माना जाता है केबिन क्रू एक विशेष मुद्रा अपनाते हैं जिसे 'ब्रेस पोजीशन' (Brace Position) कहा जाता है। पहली नजर में यह सामान्य लग सकता है लेकिन इसके पीछे गहरी ट्रेनिंग और सुरक्षा नियम छिपे होते हैं।
क्या है यह ब्रेस पोजीशन?
इस पोजीशन में क्रू मेंबर्स अपनी पीठ को जंप सीट से पूरी तरह सटाकर रखते हैं पैर जमीन पर मजबूती से टिके होते हैं और दोनों हाथ जांघों के नीचे दबे रहते हैं।

जांघों के नीचे हाथ रखने की असली वजह
विमानन विशेषज्ञों के अनुसार हाथों को जांघों के नीचे दबाकर रखने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
-
झटकों से बचाव: यदि टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान विमान को अचानक तेज झटका लगता है या 'टर्बुलेंस' होता है तो हाथ तेजी से ऊपर या बाहर की ओर छिटक सकते हैं। हाथों को दबाकर रखने से उनका मूवमेंट कंट्रोल में रहता है और हड्डियों के टूटने या चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।
-
शरीर का संतुलन: यह मुद्रा पूरे शरीर को स्थिर (Stable) रखने में मदद करती है जिससे रीढ़ की हड्डी सुरक्षित रहती है।
-
तुरंत एक्शन के लिए तैयारी: यात्रियों को आपात स्थिति में झुककर बैठने को कहा जाता है लेकिन क्रू को सीधा बैठना पड़ता है। ऐसा इसलिए ताकि वे तुरंत उठकर इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल सकें और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद कर सकें।

साइलेंट रिव्यू: दिमाग में चलता है सुरक्षा का प्लान
इस पोजीशन में बैठते समय क्रू मेंबर्स सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार हो रहे होते हैं। इसे साइलेंट रिव्यू (Silent Review) कहा जाता है। इस दौरान वे मन ही मन आपातकालीन प्रक्रियाओं को दोहराते हैं जैसे:
-
इमरजेंसी एग्जिट गेट की सही लोकेशन।
-
यात्रियों को दिए जाने वाले कमांड्स।
-
किसी भी हादसे की स्थिति में उठाए जाने वाले शुरुआती कदम।
अगली बार जब आप केबिन क्रू को इस तरह बैठे देखें तो समझ जाइये कि वे आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।