चीनी मीडिया ने भारत को मारा ताना तो आनंद महिंद्रा ने दिया करारा जवाब

Edited By Updated: 30 Jun, 2020 08:38 PM

anand mahindra gave a befitting reply to chinese media taunting india

भारत में टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद चीनी सरकार ही नहीं बल्कि वहां का मीडिया भी बौखला गया है। सोशल मीडिया पर वे अपनी भड़ास निकालने में लगे हुए हैं। चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के प्रधान संपादक ने ऐसा ही एक ट्वीट किया।...

नई दिल्लीः भारत में टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद चीनी सरकार ही नहीं बल्कि वहां का मीडिया भी बौखला गया है। सोशल मीडिया पर वे अपनी भड़ास निकालने में लगे हुए हैं। चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के प्रधान संपादक ने ऐसा ही एक ट्वीट किया। लेकिन भारतीय उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

ग्लोबल टाइम्स के एटिडटर इन चीफ हू शिजिन ने चीनी एप्स पर बैन लगाने के बाद एक खबर को टैग करते हुए भारत पर तंज कसा। शिजिन ने लिखा, 'खैर, भले ही चीनी लोग भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करना चाहते हों, लेकिन वे वास्तव में कोई भारतीय सामान नहीं ढूंढ पा रहे हैं। भारतीय दोस्तों, आपको कुछ ऐसी चीजें चाहिए जो राष्ट्रवाद से ज्यादा महत्वपूर्ण हों।'


सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उन्हें करारा जवाब देने में बिल्कुल भी देर नहीं की। इस ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'मुझे संदेह नहीं है कि यह प्रतिक्रिया भारतीय उद्योग के लिए सबसे प्रभावी और प्रेरक हो सकती है। हमें उकसाने के लिए आपका शुक्रिया, जल्द ही जवाब देंगे।'

मालूम हो कि भारत सरकार ने उन 59 मोबाइल एप को प्रतिबंधित किया है, जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरनाक थे। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को विभिन्न स्रोतों से इन एप्स को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें कई मोबाइल एप के दुरुपयोग की बाते थीं। ये एप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स का डाटा चोरी कर रहे हैं। इन सभी एप्स का सर्वर भारत के बाहर है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!