Andhra Pradesh: प्याज बम ले जा रही स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, बाइक सवार के उड़ गए चिथड़े, देखें Video
Edited By Yaspal,Updated: 31 Oct, 2024 07:24 PM

आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में पटाखों से लदी स्कूटी में धमाका होने से उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब दो व्यक्ति दिवाली मनाने के लिए खरीदे गए पटाखों से भरा एक बैग ले जा रहे थे
नेशनल डेस्कः आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में पटाखों से लदी स्कूटी में धमाका होने से उसपर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब दो व्यक्ति दिवाली मनाने के लिए खरीदे गए पटाखों से भरा एक बैग ले जा रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि ‘प्याज बम' और अन्य पटाखे से भरा बैग सड़क पर गिरने के बाद उसमें धमाका हो गया जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
स्कूटी की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति और सड़क किनारे खड़े दो अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक विस्फोट इतना भीषण था कि स्कूटी सवार के पैर और शरीर के अन्य अंग क्षत-विक्षत हो गए। सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर धमाका होते और कुछ लोगों को भागते हुए दिखाया गया है तथा क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Related Story

पेट्रोल नहीं मिला तो Bike छोड़ घोड़े पर सवार होकर बैंक पहुंचा कर्मचारी,शहर की सड़क पर नजारा देख लोग...

रफ्तार का कहर! पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, उड़े...

UP : फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर जोरदार धमाका, 6 लोग घायल, जांच जारी

सावधान! आप एनर्जी ड्रिंक पी रहे हैं या ज़हर? नकली 'स्टिंग' बनाने वाली फैक्ट्री का Video Viral,...

होटल में घुसा जहरीला कोबरा, सो रहे कपल के गले पर... VIDEO देखकर उड़ जाएंगे होश

चंडीगढ़ के बाद अब अंबाला में 'जॉम्बी ड्रग्स' की दहशत! सड़क किनारे मोटरसाइकिल सवार युवक का Video...

LPG संकट में अरुणाचल का देसी समाधान! गोबर से बन रही गैस, रसोई में जल रहा चूल्हा

बजट से पहले दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिली बम से उड़ाने की धमकी,...

Yo Yo का जादू! एंट्री नहीं मिली तो दीवार फांदकर कॉन्सर्ट में पहुंच गई फैन, फिर हनी सिंह ने जो...

'अम्मू, बाहर आओ और मुझे ले चलो', सौतेली मां के जुल्मों से तंग आकर मां की कब्र पर बिलखती रही...