अब 10 दिन में बन जाएगा आपका PASSPORT

Edited By ,Updated: 06 Jan, 2015 01:53 PM

article

पासपोर्ट उपभोक्ताओं के लिए बढिय़ा खबर है। अब उपभोक्ता मात्र 10 दिन में अपना पासपोर्ट बनवा सकते है। इसके लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा

नई दि‍ल्‍ली: पासपोर्ट उपभोक्ताओं के लिए बढिय़ा खबर है। अब उपभोक्ता मात्र 10 दिन में अपना पासपोर्ट बनवा सकते है। इसके लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्टिंग करना भी जरूरी नहीं है। अपने डॉक्यूमेंट्स आवदेक ऑनलाइन समिट कर सकता है। 

साथ ही आइडेंटिटी प्रूफऔर एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम डॉक्यूमेंट की जगह सिर्फ एक आधार कार्ड से काम हो जाएगा। आवेदन करते ही आपको अपने अनुसार अगले 3 दिनों में अपॉइनमेंट फिक्स करना है। इसके ठीक 7 दिन बाद आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। यानी कुल मिलाकर सिर्फ 10 दिनों की प्रक्रिया में आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड को पासपोर्ट के लिए जनवरी से जरूरी कर दिया है।

दरअसल, सरकार के पास पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन के संबंध में लगातार शिकायतें आती हैं और इसके चलते पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आवेदक को सुविधा देने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने यह निर्णय लिया है। 

ऑनलाइन आवेदन के लिए इस तरह करें अप्लाई-                                                      

1-सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल की वेबसाइट ttp://www.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink पर जाएं। पेज पर आपको register now के लिंक पर क्लिक करें। नए यूजर होने के चलते खुद को रजिस्टर करें। इसमें अपनी डिटेल्स भरें। जैसे की आपका पासपोर्ट कार्यालय कौन सा है। डेट ऑफ बर्थ और ई-मेल आईडी। ई-मेल आईडी पर आपको लॉगिन आईडी मिल जाएगी। इसके बाद आपको फिर से होम पेज पर वापस आना होगा।    

 

2- ई-मेल पर आए लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट को एक्टिवेट करें। इसके बाद यूजर आईडी भरें और फिर पासवर्ड डालें। लॉगिन होने के बाद आपको अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्स (Apply For Fresh Passport) या री इश्यू ऑफ पासपोर्ट (Re-issue of Passport) लिंक पर क्लिक करना होगा। 

 

3-अपनी डिटेल्स भरने के बाद आपको इसे सेव करना होगा। सेव करने के बाद आप इस पेज को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर कभी भी खोल सकते हैं। इसके बाद अगले पेज पर क्लिक करके आगे का पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी फैमिली डिटेल्स भरनी होंगी। इसके बाद एड्रेस की डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव कर दें। इसके बाद एमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स भरनी होंगी।       

 

 

4-‘व्यू सेव्ड/सबमिटेड एप्लिकेशन्स’ (View Saved/Submitted Applications) स्क्रीन पर ‘पे एंड शेड्यूल अप्वाइंटमेंट’ (Pay and Schedule Appointment) लिंक पर क्लिक करें और अपना अप्वाइंटमेंट, यानी मिलने का समय बुक करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी जहां पर आपको पासपोर्ट बनवाने की राशि का भुगतान करना होता है। यह भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर एसबीआई बैंक के चालान से कर सकते हैं।  

 

5-सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट एप्लिकेशन रिसीप्ट लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन को प्रिंट करें। इसमें आपका एप्लिकेशन रेफेरेंस नंबर और अप्वाइंटमेंट नंबर होता है।


6-जहां पर भी आपका अप्वाइंटमेंट बुक किया गया है वहां के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में अपने असली डॉक्यूमेंट्स के साथ जाएं। बस इसके ठीक एक सप्ताह के अंदर आपका पासपोर्ट में आपकी घर होगा। इसकी कॉपी आप ऑनलाइन भी निकाल सकते हैं। 

                                                              

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!