केजरीवाल के सामने 88 उम्मीदवार हैं मैदान में

Edited By Updated: 23 Jan, 2020 11:17 AM

arvind kejriwal delhi assembly elections nomination

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा घग्गर नदी में प्रदूषण की जांच के लिए गठित एक पैनल ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की 15 औद्योगिक इकाइयों पर 4.15 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। उस दिन 87 अन्य ने भी अपने पर्चे दाखिल किए। केजरीवाल के नामांकन दाखिल करने के बाद नई दिल्ली सीट से चुनाव लडऩे वाले कुल 88 प्रत्याशी हो गए हैं। हालांकि इस सीट पर चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की अंतिम संख्या शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद ही पता चलेगी। लेकिन खास बात यह भी है कि डीटीसी के एक दर्जन से अधिक संविदा कर्मचारी भी नई दिल्ली से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। 

नामांकन में केजरीवाल से आगे थे ये लोग
मंगलवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे सीएम केजरीवाल टोकन नंबर-45 के साथ अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। केजरीवाल से आगे थे, दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के कम से कम 10 पूर्व संविदा कर्मचारी, लगभग 5 कैब चालक, 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में भाग लेने वाले कम से कम 4 सामाजिक कार्यकर्ता और एक राष्ट्रीय स्तर का हॉकी प्लेयर, जिन्होंने फिल्म चक दे इंडिया में कैमियो निभाया था।

केजरीवाल को हराने का एकमात्र मौका
केजरीवाल से पहले अपना नामांकन दाखिल करने वाले मनोज शर्मा ने बताया मैं डीटीसी संविदा कर्मचारियों के एक समूह का हिस्सा था, जिसने 2018 में केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था, सभी संविदा कर्मियों के लिए समान वेतन की मांग की थी, जिसके लिए हमें बर्खास्त कर दिया गया था। राजनीतिक क्षेत्र में केजरीवाल को हराने का एकमात्र मौका है।

एथलीट शैलेंद्र ने दाखिल किया नामांकन
अंजान आदमी पार्टी के सदस्य राष्ट्रीय स्तर के एथलीट शैलेंद्र सिंह शाल्ली ने कहा हम चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि हम स्वराज लाने में सक्षम हैं और अरविंद केजरीवाल की तुलना में क्रांतिकारी राजनीति में लगे हैं। बता दें, 2009 में शैलेंद्र सिंह शाल्ली दिल्ली के मंदिर मार्ग पर बीच सड़क पर आग लगी बस में फंसे यात्रियों को बचाकर सुर्खियों में आए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!