Breaking




40 एकड़ में बनेगा अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

Edited By Archna Sethi,Updated: 22 Sep, 2023 05:50 PM

ashok singhal ved science and technology university will be built

40 एकड़ में बनेगा अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय


चंडीगढ़, 22 सितंबर -(अर्चना सेठी) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को गुरुग्राम जिला के गांव मुबारिकपुर के समीप अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इस संस्थान के निर्माण से जुड़ी औपचारिकताओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 मनोहर लाल ने विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल के आस-पास सड़क तंत्र को विकसित करने तथा निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने में यह एक महत्वपूर्ण संस्थान होगा। ऐसे में इस संस्थान के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय के भवन के मानचित्र का अवलोकन किया और संस्थान तक रोड़ क्नेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित विकल्पों का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए गांव मुबारिकपुर के समीप 40 एकड़ भू-खण्ड चिन्ह्ति किया जा चुका है। इस विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक पद्धतियों पर आधारित कोर्सिज करवाएं जाएंगे। यह अपनी तरह का एक अनूठा शिक्षण संस्थान होगा। मुख्यमंत्री को निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव ने संस्थान से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!