'Blood Moon' का साया: इस दिन आसमान में दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अपने शहर में दिखने का सही समय

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 12:20 PM

shadow of lunar eclipse first lunar eclipse of the year on march 3

साल 2026 खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से एक बड़ी घटना का गवाह बनने जा रहा है। 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन देश भर में होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा। भारत में दृश्यमान होने के कारण...

Chandra Grahan 2026 Timing In India : साल 2026 खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से एक बड़ी घटना का गवाह बनने जा रहा है। 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगने जा रहा है। खास बात यह है कि इसी दिन देश भर में होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा। भारत में दृश्यमान होने के कारण इस ग्रहण का धार्मिक महत्व और सूतक काल दोनों मान्य होंगे।

आसमान में दिखेगा Bloody Moon

इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में छिप जाएगा जिससे वह गहरा लाल दिखाई देगा। इसे वैज्ञानिक भाषा में 'ब्लड मून' कहा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा।

PunjabKesari

सूतक काल और समय का गणित

भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण की मुख्य अवधि दोपहर से शुरू हो जाएगी लेकिन भारत में यह ग्रस्तोदय (चंद्रोदय के समय ग्रहण) के रूप में दिखाई देगा।

PunjabKesari

City-wise Timings

भारत के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखाई देना शुरू होगा। प्रमुख शहरों की टाइमिंग नीचे दी गई है:

शहर समय (शाम) शहर समय (शाम)
दिल्ली 06:22 PM मुंबई 06:42 PM
नोएडा 06:26 PM बेंगलुरु 06:28 PM
लखनऊ 06:02 PM कोलकाता 05:32 PM
पटना 05:44 PM चेन्नई 06:18 PM
वाराणसी 06:04 PM हैदराबाद 06:26 PM
चंडीगढ़ 06:27 PM भोपाल 06:21 PM
पुणे 06:45 PM गुवाहाटी 05:27 PM

यह भी पढ़ें: जब सैलून जाने का न हो टाइम! बिना हैंडल पकड़े लहराती बाइक पर दाढ़ी बनाता दिखा शख्स, रोड सेफ्टी की धज्जियां उड़ाता Video Viral

होलिका दहन पर असर

ज्योतिषियों के अनुसार सूतक काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। ऐसे में होलिका दहन का मुहूर्त ग्रहण की समाप्ति के बाद या सूतक के नियमों को ध्यान में रखकर ही तय किया जाएगा। यह दुर्लभ संयोग कई राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!