Road Accident: तेज रफ्तार रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 28 घायल

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 04:39 PM

high speed roadways bus collides with truck 3 passengers killed 28 injured

उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक रोडवेज बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई तथा 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब ढाई बजे गहरपुरवा गांव के पास आगरा से लखनऊ जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मथुरा डिपो की बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

उसने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार 35 में से 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक की पहचान 20 वर्षीय राजपूत के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 11 घायलों का उपचार जारी है, जबकि मामूली रूप से घायल अन्य यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद वैकल्पिक बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस चालक को झपकी आने की बात सामने आई है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य करा दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!