बड़ा हादसा: केरल की राजधानी में रफ्तार का कहर! दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 10:25 AM

speeding wreaks havoc in kerala s capital three people killed in a violent

तिरुवनंतपुरम के नेदुमंगड में दो दोपहिया वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: तिरुवनंतपुरम के नेदुमंगड में दो दोपहिया वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेश (21), बिनय (20) और श्रीलाल (28) के रूप में हुई है जो पास के उझामलक्कल के रहने वाले थे।

पुलिस का कहना है कि घायल अभिनव को गंभीर चोटें आयी हैं तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना रविवार रात करीब पौने 11 बजे नेदुमंगड-आर्यनाड मार्ग पर कुलप्पाडा में हुई। पुलिस ने बताया कि राजेश और बिनय एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे तथा उनकी मोटरसाइकिल एक अन्य दोपहिया वाहन से टकरा गयी जिसपर श्रीलाल एवं अभिनव सवार थे।

पुलिस के मुताबिक हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये तथा बाद में उनमें से तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आर्यनाड पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!