एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने दौड़ाई वंदे भारत एक्सप्रेस, रचा इतिहास

Edited By Updated: 13 Mar, 2023 11:35 PM

asia s first woman loco pilot surekha yadav ran vande bharat express

एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने सोमवार को मुंबई में सोलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया

नेशनल डेस्कः एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने सोमवार को मुंबई में सोलापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर अधिकारियों ने यादव को सम्मानित किया। इस दौरान सुरेखा यादव ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में शामिल नए युग, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की ट्रेन है। उन्होंने सम्मान देने के लिए रेलवे अधिकारियों का आभार जताया।

ट्रेन सही समय पर सोलापुर से चली और समय से पांच मिनट पहले सीएसएमटी पहुंच गई। ट्रेन क्रू सीखने की प्रक्रिया में सिग्नल का पालन, नए उपकरणों पर हाथ, अन्य क्रू सदस्यों के साथ समन्वय, ट्रेन के सफल संचालन के लिए सभी मापदंडों का पालन शामिल है। महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव ने 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनकर इतिहास रच दिया था। उनकी उपलब्धियों के लिए, उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!