Atal Pension Yojana: केवल इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ! हर महीने मिलेंगे 5,000 रुपये

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 04:59 PM

atal pension yojana get pension after 60 years

अटल पेंशन योजना 2015 में शुरू की गई थी, ताकि असंगठित क्षेत्र के कामगारों और छोटे व्यवसायियों को बुढ़ापे में पेंशन मिल सके। योजना में शामिल होने के लिए उम्र 18–40 साल, बैंक खाता और भारतीय नागरिकता अनिवार्य है। उच्च आय वाले लोग पात्र नहीं हैं। मासिक...

नेशनल डेस्कः सरकार की अटल पेंशन योजना अब 8 साल पूरे कर चुकी है, लेकिन अभी भी कई लोग नहीं जानते कि कौन इस योजना का लाभ ले सकता है और कौन नहीं। यह योजना खास तौर पर उन कर्मचारियों और छोटे व्यवसायियों के लिए बनाई गई है, जिनके पास बुढ़ापे में कोई स्थिर आमदनी नहीं होती। हर महीने मामूली निवेश करके आप 60 साल की उम्र के बाद सुनिश्चित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं।

सरकार ने वर्ष 2015 में अटल पेंशन योजना (APY) की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों और छोटे व्यवसाय करने वालों को उनके बुढ़ापे में नियमित पेंशन सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत, लाभार्थियों को हर महीने थोड़ी राशि का निवेश करना होता है, ताकि 60 साल की उम्र के बाद उन्हें निश्चित मासिक पेंशन मिल सके। हालांकि, हर कोई इस योजना का हिस्सा नहीं बन सकता।

कौन नहीं ले सकता योजना का लाभ?
सरकार ने अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए कुछ स्पष्ट शर्तें निर्धारित की हैं। अगर कोई व्यक्ति इन शर्तों को पूरा नहीं करता, तो वह इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता।

उम्र सीमा
इस योजना में शामिल होने के लिए लाभार्थी की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। 18 साल से कम या 40 साल से अधिक उम्र वाले लोग योजना में शामिल नहीं हो सकते। योजना में निवेश की न्यूनतम अवधि 20 साल है।

बैंक खाता अनिवार्य
अटल पेंशन योजना पूरी तरह से बैंक खाते से जुड़ी हुई है। ऐसे में जिनके पास बैंक खाता नहीं है या खाता आधार से लिंक नहीं है, वे योजना का हिस्सा नहीं बन सकते। पेंशन का योगदान और भुगतान दोनों ही सीधे बैंक खाते के माध्यम से होते हैं।

उच्च आय वाले कर्मचारी योजना से बाहर
जो लोग अच्छी सैलरी पाते हैं और आयकर दायरे में आते हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं हैं। इसका मकसद कम आय वाले और असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना का लाभ केवल भारतीय नागरिक ही उठा सकते हैं। गैर-नागरिक इस योजना में शामिल नहीं हो सकते।


अटल पेंशन योजना में पांच विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें मासिक पेंशन 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक होती है। निवेश राशि आपके चुने गए पेंशन विकल्प और उम्र पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में 5,000 रुपये मासिक पेंशन चाहता है, तो उसे प्रति माह लगभग 210 रुपये का योगदान करना होगा। वहीं, यदि वही व्यक्ति 30 साल की उम्र में योजना में शामिल होता है, तो उसे 5,000 रुपये पेंशन के लिए लगभग 577 रुपये प्रति माह निवेश करने होंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!