बघेल सरकार धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दे रही, केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- सत्ता में आने के बाद इस संबंध में कानून बनाएंगे

Edited By Updated: 08 Jun, 2023 08:44 PM

baghel government promoting religious conversion union minister giriraj

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य में धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तब इस संबंध में कानून बनाया जाएगा।

 

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य में धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तब इस संबंध में कानून बनाया जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री ने यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि 'सनातन' और 'आदिवासी' अपनी पहचान खो देंगे तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा।

उन्होंने कहा “बघेल सरकार विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहित कर रही है। इस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। धर्म परिवर्तन के आधार पर आप (कांग्रेस) सरकार नहीं बना पाएंगे। देश में एक साजिश की जा रही है और बघेल भी इसका एक हिस्सा है।” सिंह ने कहा कि जब भाजपा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आएगी तो धर्म परिवर्तन के खिलाफ एक कानून बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, ‘‘सनातन और जनजातियों के बिना भारत की कोई पहचान नहीं है।

जिस दिन सनातन और जनजाति अपनी पहचान खो देंगे, उस दिन लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जाएगा। इसे बचाना होगा।'' उन्होंने कहा कि हमें उन सभी का विरोध करना होगा जो भारत के गौरव को नष्ट करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने उन्हें सूचित किया कि बघेल खुद को 'काका' (चाचा के लिए एक स्थानीय शब्द) कहते हैं, लेकिन काका के रूप में लोगों के कल्याण में काम करने के बजाय वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह वास्तव में काका होते, तब गरीबों को पक्का घर मिलता और जनजातियों को उनका अधिकार मिल जाता। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!