Bank Closed : 3 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन सेवाएं भी... तुरंत निपटा लें जरूरी काम

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 06:28 PM

banks closed banks to remain closed for 3 consecutive days

आए दिन लोगों का बैंक में आना जाना लगा रहता है, क्योंकि बैंक में नकदी जमा करवाना, चेक किल्यर करवाना समेत कई जरुरी काम पड़े रहते है। इस बीच बैंक छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, देश के कई राज्यों में 27 जून से 29 जून तक बैंक बंद रहेंगे।

नेशनल डेस्क : आए दिन लोगों का बैंक में आना जाना लगा रहता है, क्योंकि बैंक में नकदी जमा करवाना, चेक किल्यर करवाना समेत कई जरुरी काम पड़े रहते है। इस बीच बैंक छुट्टियों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, देश के कई राज्यों में 27 जून से 29 जून तक बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि जिन ग्राहकों को बैंक में कोई भी जरूरी काम है तो छुट्टियों से पहले निपटा लें। 

जानकारी के अनुसार लगातार 3 दिन बैंक बंद रहने के बावजूद बैंकिंग की सभी ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। इसी के साथ आप यूपीआई, गूगल पे, नैट बैंकिंग कर सकते है। 

26 जून से शुरू होगा छुट्टियों का सिलसिला

आरबीआई के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 22 जून से 25 जून तक देशभर के सरकारी और निजी बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। इस दौरान सभी बैंकिंग सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।हालांकि, 26 जून से कई राज्यों में छुट्टियों का दौर शुरू हो जाएगा। मुहर्रम के अवसर पर कई शहरों और राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यह अवकाश पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होगा, इसलिए ग्राहकों को अपने क्षेत्र की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लेनी चाहिए।

इसके बाद 27 जून को चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 28 जून को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में जिन राज्यों में 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी है, वहां बैंक लगातार तीन दिन तक नहीं खुलेंगे।

जुलाई में भी कई दिन बंद रहेंगे बैंक

जून के बाद जुलाई महीने में भी विभिन्न त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वीकेंड छुट्टियों के अलावा जुलाई में अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 6 अतिरिक्त बैंक अवकाश घोषित किए गए हैं।

6 जुलाई: एमएचआईपी (MHIP) डे के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
9 जुलाई: शिलांग में बैंक अवकाश रहेगा।
16 जुलाई: रथ यात्रा, कांग और हरेला पर्व के कारण भुवनेश्वर, देहरादून और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
17 जुलाई: शिलांग में फिर से बैंक अवकाश रहेगा।
22 जुलाई: खर्ची पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!