Highest FD Rates: इन बैंकों पर मिल रहा है शानदार ब्याज, देखें लिस्ट

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 04:51 PM

highest fd rates banks are offering excellent interest rates

आज के समय में लोग कुछ न कुछ बचत जरुर करता है और वह ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जो सुरक्षित होने के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी दें। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को अलग से लाभ भी मिलते है। 60 वर्ष...

नेशनल डेस्कः आज के समय में लोग कुछ न कुछ बचत जरुर करता है और वह ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जो सुरक्षित होने के साथ-साथ बेहतर रिटर्न भी दें। ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को अलग से लाभ भी मिलते है। 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के निवेशकों को इन बैंकों में 8 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक पांच साल की FD स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.05 फीसदी तक ब्याज दे रहा है, जो निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक

सुरक्षित और बेहतर रिटर्न के लिए जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एक अच्छा विकल्प है। यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की FD  पर 8 फीसदी ब्याज दे रहा है। 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को FD स्कीम पर 7.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ऐसे में सुरक्षित निवेश के साथ-साथ इस बैंक में बेहतर रिटर्न भी मिल रहा है।

FD को लेकर RBI के नए नियम

FD को लेकर RBI ने नए नियमों को तैयार किया है, जिसके तहत बैंकों को अपनी वेबसाइट पर ब्याज दरों की पूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा। यदि यह नियम लागू होते हैं तो लोगों को FD की ब्याज दरों की जानकारी आसानी से प्राप्त होगी और वह ब्याज दरों की तुलना आसानी से कर पाएंगे। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!