ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के तीन बैंक अकाउंट फ्रीज; जमा हैं 440 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 10:26 PM

big blow to mamata banerjee three tmc bank accounts frozen

तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों की शिकायतों के बाद पार्टी के तीन बैंक खातों से पैसे निकालने पर रोक लगा दी गई है। इन खातों में लगभग 440 करोड़ रुपये हैं। पार्टी के बागी विधायकों ने धन के स्रोत की जांच कराये जाने की मांग की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी...

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों की शिकायतों के बाद पार्टी के तीन बैंक खातों से पैसे निकालने पर रोक लगा दी गई है। इन खातों में लगभग 440 करोड़ रुपये हैं। पार्टी के बागी विधायकों ने धन के स्रोत की जांच कराये जाने की मांग की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि निजी क्षेत्र के एक बैंक में रखे गए तीन खातों को ''डेबिट फ्रीज'' कर दिया गया है। 'डेबिट फ्रीज' का अर्थ बैंक खाते से पैसे निकालने, हस्तांतरण करने या किसी भी प्रकार का भुगतान करने पर अस्थायी रूप से रोक लगाना होता है। 

तृणमूल कांग्रेस के संगठन और वित्तीय तंत्र पर नियंत्रण को लेकर पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास और विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी के खेमों के बीच टकराव चल रहा है। यह विवाद हाल के विधानसभा चुनाव में पार्टी के हार के बाद और बढ़ गया है। यह कदम बनर्जी समर्थक 10 विधायकों की शिकायतों के बाद उठाया गया है। इन विधायकों ने बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के तहत साइबर अपराध पुलिस थाने में खातों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने और विस्तृत जांच की मांग की है। अपनी शिकायतों में विधायकों ने खातों में जमा धन के स्रोत पर सवाल उठाए और उन खातों के माध्यम से किए गए लेन-देन की जांच की मांग की। 

एक शिकायत की प्रति के अनुसार, विधायकों ने जांचकर्ताओं से यह पता लगाने का आग्रह किया कि क्या ये धनराशि वैध स्रोतों से हासिल की गई है या कथित अवैध गतिविधियों, जैसे सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और घोटालों से अर्जित की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति निष्ठावान एक वरिष्ठ विधायक ने कहा कि गुट को पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिल चुकी है, लेकिन वह औपचारिक सूचना का इंतजार कर रहा है। 

विधायक ने मीडिया से कहा, ''हमने सुना है कि तीन खातों पर रोक लगा दी गई है। हम आज शाम तक सटीक जानकारी प्राप्त कर लेंगे।'' तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरूप बिस्वास ने एक निजी बैंक को पत्र लिखकर पार्टी के खातों से लेन-देन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने इसके लिए पार्टी के वैध नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता और विधायकों तथा सांसदों की बगावत का हवाला दिया था। ममता बनर्जी के प्रति निष्ठावान विधायक कुणाल घोष ने कहा कि बिस्वास अब कोषाध्यक्ष के पद पर नहीं हैं और इसलिए उन्हें वित्तीय मामलों में पार्टी की ओर से बोलने का कोई अधिकार नहीं है। 

घोष ने कहा, ''किसी भी भ्रम को दूर करने के लिए यह स्पष्ट रूप से कहा जाना चाहिए कि अरूप बिस्वास कभी पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। हालांकि पांच जून को हुई कार्यकारी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शुभाशीष चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष होंगे। तब से वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!