जयपुर हवाई अड्डे पर फ्लाइट में बैठने से पहले पैसेंजर की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 08:54 PM

before boarding the plane at jaipur airport the passenger s health deteriorated

राजस्थान के जयपुर हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को कोलकाता जाने वाले विमान में सवार होने से पहले एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डा थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक रामराज ने बताया कि मृतक की पहचान कोलकाता...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के जयपुर हवाई अड्डे पर बृहस्पतिवार को कोलकाता जाने वाले विमान में सवार होने से पहले एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डा थाने में सहायक पुलिस निरीक्षक रामराज ने बताया कि मृतक की पहचान कोलकाता निवासी रोहित अग्रवाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रोहित कपड़ों का कारोबार करता था और व्यापार के सिलसिले में जयपुर आया था।

अधिकारी ने बताया कि रोहित इंडिगो की उड़ान से वापस कोलकाता जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे और बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। हवाई अड्डे पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे तत्काल एंबुलेंस से जवाहर सर्किल के पास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामराज ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यात्री की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!