Edited By Rohini Oberoi,Updated: 19 Oct, 2025 12:51 PM

एक बड़ी विमान दुर्घटना उस समय टल गई जब एयर चाइना की बीजिंग से शंघाई जा रही एक उड़ान के इंजन में अचानक आग लग गई। इस घटना के कारण विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंजन से आग की लपटें निकलती हुई साफ दिखाई दीं...
नेशनल डेस्क। एक बड़ी विमान दुर्घटना उस समय टल गई जब एयर चाइना की बीजिंग से शंघाई जा रही एक उड़ान के इंजन में अचानक आग लग गई। इस घटना के कारण विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इंजन से आग की लपटें निकलती हुई साफ दिखाई दीं जिससे यात्री घबरा गए।
तकनीकी खराबी के बाद हुई इमरजेंसी लैंडिंग
एयरलाइन के अधिकारियों और क्रू की त्वरित कार्रवाई से विमान में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही विमान के क्रू को तुरंत सक्रिय किया गया और उन्होंने घबराए हुए यात्रियों को शांत करने का प्रयास किया। एयर चाइना के अधिकारियों ने बताया कि आग इंजन के कुछ हिस्सों में लगी थी लेकिन पायलट ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। विमान को तुरंत शंघाई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट पर पहले से ही फायर ब्रिगेड और चिकित्सा टीम पूरी तरह तैयार थी। विमानन विशेषज्ञों ने इस बात की सराहना की कि समय पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया जिससे एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना में किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। विमान से उतरने के बाद यात्रियों ने अपने डरावने अनुभव साझा किए। घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। एयर चाइना ने घटना की जांच शुरू कर दी है और विमान के इंजन की स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। विमानन विशेषज्ञों ने इस घटना को एक चेतावनी के रूप में लिया है कि एयरलाइंस को विमान की सुरक्षा और नियमित रख-रखाव (Maintenance) पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।