बेंगलुरु में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान बवाल: बासवनगुडी झड़प मामले में 3 केस दर्ज, 6 गिरफ्तार

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 10:29 AM

bengaluru eid e milad clash three cases registered six people arrested

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बासवनगुडी इलाके में बुधवार दोपहर ईद-ए-मिलाद के जुलूस के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब दो पक्षों के बीच तीखी झड़प और हिंसा हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की हैं जबकि अब...

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बासवनगुडी इलाके में बुधवार दोपहर ईद-ए-मिलाद के जुलूस के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब दो पक्षों के बीच तीखी झड़प और हिंसा हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल तीन FIR दर्ज की हैं जबकि अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना केआर रोड पर उस वक्त हुई जब कुमारस्वामी लेआउट से निकला एक जुलूस बनशंकरी थाना क्षेत्र को पार कर बासवनगुडी पहुंचा। पुलिस ने आज एक बयान में कहा कि 'राष्ट्र रक्षणा पाडे' संगठन के पुनीत केरेहल्ली और अन्य लोग वहां भगवा झंडे लेकर और 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए पहुंचे। 

उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यों ने कथित रूप से जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को भड़काने का प्रयास किया और उन्हें नारे नहीं लगाने को कहा। पुलिस ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया तो कुछ मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर मुरली नाम के व्यक्ति पर किसी अज्ञात हथियार से हमला कर दिया। 

पुलिस के अनुसार इसके बाद केरेहल्ली और उनके साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। पुलिस ने घायल व्यक्ति को बाद में विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जबकि केरेहल्ली को एहतियातन सुरक्षा उपाय के तहत थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार केरेहल्ली ने कथित तौर पर सड़क खाली करने से इनकार कर दिया था जिससे लोगों को परेशानी हुई। 

पहले मामले में अब्दुल रजाक खान की शिकायत पर बासवनगुडी थाने में मामला दर्ज किया गया और केरेहल्ली (35) एवं दो अन्य लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि केरेहल्ली की शिकायत पर एक दूसरा मामला दर्ज किया गया जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। 

बासवनगुडी यातायात पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मंजूनाथ की शिकायत पर केरेहल्ली और अन्य लोगों के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले की फिलहाल  जांच जारी है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!