दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली बात पर विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की धारधार हथियार से कर दी ह'त्या

Edited By Updated: 28 Aug, 2026 03:07 AM

heartbreaking incident

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मोहिनी रोड क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम...

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मोहिनी रोड क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति रामजी पाल (38) को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान सोनू पाल (35) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि यह दंपति मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या का रहने वाला है और करीब 15 दिन पहले ही देहरादून आया था। यहां वे मोहिनी रोड स्थित एक मकान के पिछले हिस्से में बने सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे थे, जहां यह वारदात हुई। पूछताछ में सामने आया कि रामजी पाल राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि सोनू उसी मकान में घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। दंपति के 11 वर्ष की एक बेटी और पांच वर्ष का एक बेटा है, जो घटना के समय स्कूल गए हुए थे। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर रामजी ने पाठल (चाकू जैसा धारदार हथियार) से सोनू की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!