'BJP और AAP पार्टी से रहें सतर्क': संत रविदास कलश यात्रा पर बसपा प्रमुख मायावती की अपील

Edited By Updated: 10 Aug, 2026 12:59 PM

beware of bjp and aap  bsp chief mayawati s appeal

BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व CM मायावती ने पंजाब में BJP द्वारा संत रविदास के नाम पर निकाली जा रही कलश यात्रा पर निशाना साधा है। इसी के साथ उन्होंने आम जनता को BJP और AAP दोनों ही पार्टियों से सतर्क रहने की अपील की। मायावती ने...

नेशनल डेस्क: BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व CM मायावती ने पंजाब में BJP द्वारा संत रविदास के नाम पर निकाली जा रही कलश यात्रा पर निशाना साधा है। इसी के साथ उन्होंने आम जनता को BJP और AAP दोनों ही पार्टियों से सतर्क रहने की अपील की। मायावती ने कहा कि संत रविदास जी के समानता, न्याय और पराधीनता-मुक्त समाज के संदेश को हर व्यक्ति तक पहुँचाने की जरूरत है।

एक्स पर शेयर किया पोस्ट

बसपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी बात रखते हुए 10 अगस्त 2019 की दिल्ली के तुगलकाबाद घटना का जिक्र किया। अपने पोस्ट में मायावती ने लिखा कि - 1.जैसाकि विदित है कि दिनांक 10 अगस्त 2019 को दिल्ली के तुग़लकाबाद में संतगुरु श्री रविदास जी के पवित्र गुरुघर को बुलडोज़र और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया था। इसके विरोध में देशभर की संगत जब लोकतांत्रिक ढंग से सड़कों पर उतरी तो तब उन्हें लाठीचार्ज, आँसूगैस, गिरफ्तारियाँ और मुकदमों आदि का सामना करना पड़ा। काफी लोगों को जेल भी जाना पड़ा।

2.इतना ही नहीं गुरुघर की भूमि भी छीन ली गई और आज भी संगत को लोहे के अस्थायी टीन शेड में अपने गुरुजी को माथा टेकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह स्थिति करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाली है और आज भी समाज की स्मृति में अंकित है।

3.अब पंजाब चुनाव नज़दीक आते ही वही भाजपा संतगुरु श्री रविदास जी के नाम पर कलश यात्रा निकालकर गुरुजी के बेगमपुर शहर के लक्ष्य से समाज को भटाकने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर पंजाब के धलेता गाँव में गुरुघर की दीवार गिराए जाने पर जब संगत और बसपा ने आवाज़ उठाई तो गिरफ्तारियाँ की गईं। अन्त में फिर आम आदमी पार्टी की सरकार को झुकना पड़ा और गुरुघर का पुननिर्माण कराना पड़ा।

4.ऐसे में समाज भाजपा और आम आदमी पार्टी की राजनीति से सतर्क रहें। पराधीनता का अन्त एवं बेगमपुरा का संकल्प संतगुरु श्री रविदास जी सम्मान यात्रा जो तुग़लकाबाद से धलेता गाँव तक पहुँच रही है, जिसमें समूह संगत सादर आमंत्रित हैं। और संतगुरु श्री रविदास जी बेगमपुरा के आदर्श, सम्मान, समानता और न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाए तथा गुरुघरों की गरिमा, धार्मिक अधिकारों और संतगुरु श्री रविदास जी के सपनों के अनुरूप पराधीनता मुक्त समाज के निर्माण के संकल्प को मज़बूत बनायें।

आम आदमी पार्टी सरकार पर भी साधा निशाना
इसी के साथ पंजाब राज्य की सरकार को आडे़ हाथ लेते हुए मायावती ने कहा कि पंजाब के धलेता गाँव में जब गुरुघर की दीवार गिराई गई थी, तब बसपा और संगत ने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई। इस मामले में कई गिरफ्तारियाँ हुईं, लेकिन जन दबाव के कारण आखिरकार आम आदमी पार्टी की सरकार को झुकना पड़ा और फिर से गुरुघर बनावाना पड़ा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!