Republic Day: 'अर्जुन को गीता का उपदेश और भगवान श्रीकृष्ण का विराट रूप'...महाभारत काल की झांकी ने मोहा लोगों की दिल

Edited By Seema Sharma,Updated: 26 Jan, 2023 12:28 PM

bhagwan krishna viraat swaroop was the focal point of republic day prade

महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश और उनका ‘विराट स्वरूप' देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हरियाणा द्वारा निकाली गई झांकी के केंद्रबिंदु रहे।

नेशनल डेस्क: महाभारत के युद्ध के समय भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश और उनका ‘विराट स्वरूप' देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हरियाणा द्वारा निकाली गई झांकी के केंद्रबिंदु रहे। हरियाणा की झांकी में महाभारत काल की झलक देखने को मिली जिसमें रथ पर सवार अर्जुन को भगवान कृष्ण गीता का उपदेश दे रहे हैं। आगे भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप नजर आ रहा है जो पौराणिक गाथाओं के अनुसार, उन्होंने अर्जुन को दिखाया था।

 

रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, झांकी में महाभारत काल के दृष्यों को दर्शाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह झांकी भगवद् गीता के उपदेश भी दे रही है और महाभारत काल के कई दृष्यों को बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया है। हर साल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!