School Closed: भोपाल में नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 11:43 AM

bhopal schools closed till april 30 for classes nursery to 8

School Closed: भोपाल में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के सेहत को पहल देते हुए भोपाल जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी घोषित कर...

School Closed: भोपाल में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों के सेहत को पहल देते हुए भोपाल जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दफ्तर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा। इसमें सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूल शामिल हैं। आदेश जिला कलेक्टर की मंजूरी के बाद तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

हालांकि सिर्फ छात्रों को राहत दी गई है, लेकिन स्कूलों के शिक्षकों को रोज़ाना समय पर स्कूल आना अनिवार्य रहेगा। प्रशासन का कहना है कि तेज गर्मी और बढ़ते तापमान से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस समय दोपहर के दौरान तापमान काफी अधिक हो रहा है, जिससे डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों को घर पर सुरक्षित रखना जरूरी है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न भेजें और उन्हें पर्याप्त पानी व ठंडे स्थान में रखें।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!