क्या फिर होने वाली है नोटबंदी? 10, 20, 50 और 100 के नोटों को लेकर सरकार ने बताई सच्चाई

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 03:11 PM

government reveals the truth regarding the demonetization notes

आजकल सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि देश में 10, 20, 50 और 100 के पुराने नोट 1 जुलाई 2026 से बंद हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि साल 2005 से पहले छपे नोट मान्य नहीं होंगे। सरकार ने इस दावे को गलत और भ्रामक...

नेशनल डेस्कः आजकल सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि देश में 10, 20, 50 और 100 के पुराने नोट 1 जुलाई 2026 से बंद हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि साल 2005 से पहले छपे नोट मान्य नहीं होंगे। सरकार ने इस दावे को गलत और भ्रामक बताया है।

सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का logo लगा है और दावा किया जा रहा है कि यह फैसला RBI ने लिया है। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने इसे बड़ी संख्या में शेयर किया, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो गया।

इस मामले की जांच करके केंद्र सरकार की अधिकृत फैक्ट-चेक एजेंसी PIB ने बताया कि वायरल पोस्टर पूरी तरह से फर्जी है। PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। PBI ने बताया कि RBI द्वारा जारी किए गए सभी नोट वैध है। लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा ना करने की अपील की गई है।

इसके साथ-साथ यह भी दावा किया जा रहा था कि कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक के नोट लाए जा सकते हैं। हालांकि, इसके बारे में RBI की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!