Delhi Metro Names Changed: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर: तीन मेट्रो स्टेशनों का बदलेगा नाम, जानें क्यों?

Edited By Updated: 17 Nov, 2025 11:25 AM

big news for delhi metro commuters names of 3 pitampura stations to be changed

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेट्रो यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। पीतमपुरा क्षेत्र के तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव दिया गया है जिसे जल्द ही मंजूरी देकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मेट्रो यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहा है। पीतमपुरा क्षेत्र के तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव दिया गया है जिसे जल्द ही मंजूरी देकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

 

ये होंगे नए मेट्रो स्टेशनों के नाम

प्रस्ताव के अनुसार पीतमपुरा क्षेत्र के तीन स्टेशनों के नाम इस प्रकार बदले जाएंगे:

वर्तमान नाम प्रस्तावित नया नाम
उत्तरी पीतमपुरा स्टेशन (QU ब्लॉक) उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन
पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन
पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन

 

PunjabKesari

 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

इन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने का ऐलान स्वयं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। वह हैदरपुर गांव में आयोजित 'श्रेष्ठ भारत संपर्क यात्रा' में शामिल होने गई थीं। यह यात्रा वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली गई थी।

 

PunjabKesari

 

नाम बदलने का कारण: पहचान और सुविधा

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलने का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और इतिहास को सम्मान देना है साथ ही यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देना है।

  1. हैदरपुर को नई पहचान: मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदरपुर को नई पहचान दिलाने और इसके इतिहास की कहानी दुनिया को बताने के लिए पीतमपुरा नॉर्थ का नाम बदलकर हैदरपुर विलेज मेट्रो स्टेशन किया जा रहा है।

  2. यात्री सुविधा: उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि नाम बदलने से यात्रियों के लिए अपने गंतव्य को समझना और यातायात करना आसान हो जाएगा।

  3. आधुनिकीकरण की नीति: यह फैसला स्थानीय परंपराओं का सम्मान करते हुए शहर की बुनियादी सुविधाओं का आधुनिकीकरण करने की सरकारी नीति के तहत लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि मैक्स हॉस्पिटल वाली सड़क को चौड़ा करने और अंडरपास बनाने का काम भी जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!