Shocking: छात्र के एडमिट कार्ड पर छाप दी कुत्ते की फोटो, अभ्यर्थी के उड़े होश, देखिए वायरल तस्वीर

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 12:13 PM

bihar admit card issued to dog instead of candidate

बिहार में भर्ती परीक्षाओं के साथ विवादों का नाता पुराना है लेकिन इस बार मामला बेहद हैरान करने वाला है। रोहतास जिले के एक छात्र के एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो की जगह एक कुत्ते की तस्वीर छाप दी गई है। यह गंभीर चूक तब सामने आई जब अभ्यर्थी ने अपनी आगामी...

Bihar Civil Court Admit Card Blunder : बिहार में भर्ती परीक्षाओं के साथ विवादों का नाता पुराना है लेकिन इस बार मामला बेहद हैरान करने वाला है। रोहतास जिले के एक छात्र के एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो की जगह एक कुत्ते की तस्वीर छाप दी गई है। यह गंभीर चूक तब सामने आई जब अभ्यर्थी ने अपनी आगामी परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड निकाला।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धवा गांव निवासी रितेश कुमार के साथ हुई है। रितेश ने साल 2022 में बिहार सिविल कोर्ट में चपरासी (Peon) के पद के लिए आवेदन किया था। करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद जब परीक्षा की घड़ी आई तो बोर्ड की एक लापरवाही ने छात्र की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया। रितेश ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो देखा कि नाम और पता तो सही है लेकिन फोटो वाले कॉलम में उनकी जगह एक कुत्ते का चेहरा लगा हुआ है।

PunjabKesari

15 मार्च को परीक्षा: सेंटर जाने से डर रहा छात्र

सिविल कोर्ट भर्ती की यह लिखित परीक्षा 15 मार्च 2026 को होने वाली है। रितेश का परीक्षा केंद्र (सेंटर) सहरसा में पड़ा है। छात्र का कहना है कि परीक्षा में अब समय बहुत कम बचा है। एडमिट कार्ड पर ऐसी फोटो होने के कारण उसे डर है कि परीक्षा केंद्र पर उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा और उसकी सालों की मेहनत बेकार चली जाएगी।

यह भी पढ़ें: AI का तूफान भी नहीं हिला पाएगा ये 5 नौकरियां! मशीनों के पास नहीं है इन कामों का कोई तोड़

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी ब्लंडर गलतियां

बिहार में यह कोई पहली घटना नहीं है जब सरकारी दस्तावेजों में ऐसी लापरवाही दिखी हो। पूर्व में कई बार आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों पर फिल्मी सितारों या जानवरों की तस्वीरें छपने के मामले सामने आए हैं। अब एडमिट कार्ड में हुई इस गलती ने एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन प्रणाली और डेटा वेरिफिकेशन प्रोसेस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

PunjabKesari

छात्र ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित अभ्यर्थी रितेश कुमार ने तुरंत संबंधित विभाग और भर्ती बोर्ड को इस त्रुटि के बारे में शिकायत भेजी है। उसने मांग की है कि परीक्षा की तारीख से पहले उसका एडमिट कार्ड सुधारा जाए ताकि वह बिना किसी मानसिक तनाव और बाधा के अपनी परीक्षा दे सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!