Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Mar, 2026 12:02 PM

जहां एक ओर आईटी, राइटिंग और डेटा एंट्री जैसे क्षेत्रों में एआई (AI) का खतरा मंडरा रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे काम हैं जो पूरी तरह मशीन-प्रूफ साबित हुए हैं। एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) की हालिया रिसर्च के अनुसार भविष्य में भी इंसानी हाथों का...
AI Job Impact : जहां एक ओर आईटी, राइटिंग और डेटा एंट्री जैसे क्षेत्रों में एआई (AI) का खतरा मंडरा रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे काम हैं जो पूरी तरह मशीन-प्रूफ साबित हुए हैं। एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) की हालिया रिसर्च के अनुसार भविष्य में भी इंसानी हाथों का हुनर और शारीरिक मौजूदगी ही जीत हासिल करेगी।
डिजिटल बनाम फिजिकल: कहां फेल है AI?
रिसर्च में साफ कहा गया है कि एआई उन सभी कामों में माहिर है जो कंप्यूटर या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किए जा सकते हैं लेकिन जहां शारीरिक मेहनत (Physical Labor) और मौके पर मौजूदगी (On-site Presence) अनिवार्य है वहां तकनीक अभी कोसों दूर है।

वो 6 नौकरियां जो पूरी तरह सेफ हैं
एंथ्रोपिक ने अपनी रिपोर्ट में उन टॉप-6 प्रोफेशन की पहचान की है जिन्हें एआई रिप्लेस नहीं कर सकता:
कुक (शेफ): खाने का स्वाद चखना और मसालों का सही संतुलन बनाना एक इंसानी अहसास है जिसे मशीनें कॉपी नहीं कर सकतीं।
मोटरसाइकिल मैकेनिक: मशीनी पुर्जों की पेचीदगियों को छूकर समझना और उन्हें ठीक करना केवल इंसानी हाथों से ही संभव है।
बारटेंडर: लोगों से बातचीत करना और उनके मूड के हिसाब से ड्रिंक्स सर्व करने में जो पर्सनल टच होता है वो एआई नहीं दे सकता।

लाइफगार्ड: स्विमिंग पूल या समुद्र में डूबते हुए व्यक्ति को तुरंत भांपना और अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचाना मशीनों के बस की बात नहीं।
डिशवॉशर: बर्तनों की सफाई और उन्हें सहेजने में जो फिजिकल लचीलापन चाहिए वह फिलहाल रोबोट्स के लिए एक चुनौती है।
यह भी पढ़ें: Iran War के बाद बंद होने लगे इन देशों के स्कूल और ऑफिस, कहीं लागू हुआ 4-डे वर्क तो कहीं Work From Home
ड्रेसिंग रूम अटेंडेंट: ग्राहकों की जरूरतों को समझना और मौके पर उनकी मदद करना पूरी तरह से इंसानी सेवा पर आधारित है।

30% नौकरियां अब भी AI की पहुंच से बाहर
रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की करीब 30 प्रतिशत नौकरियां ऐसी हैं जिन्हें फिलहाल एआई से बदलने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। एआई का असर किसी नौकरी पर कितना होगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस काम का कितना हिस्सा डिजिटल है।
विशेषज्ञ की राय: अगर आपका काम लोगों से मिलकर मौके पर मौजूद रहकर और शारीरिक श्रम से जुड़ा है तो आपको एआई से डरने की जरूरत नहीं है। मशीनें कोड लिख सकती हैं लेकिन वे आपकी बाइक ठीक नहीं कर सकतीं या डूबते को बचा नहीं सकतीं।