Weather Report: इस राज्य के 33 जिलों की लिस्ट जारी, अगले 5 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा, yellow और Orange Alert जारी

Edited By Updated: 19 Dec, 2025 01:07 PM

bihar patna cold and fog imd yellow alert orange alert imd cold wave

बढ़ते ठंढ और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिये येलो अलर्ट और 16 जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने की संभावना है, जिससे द्दश्यता बेहद कम हो सकती है और यातायात...

नेशनल डेस्क: बढ़ते ठंढ और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों के लिये येलो अलर्ट और 16 जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाये रहने की संभावना है, जिससे द्दश्यता बेहद कम हो सकती है और यातायात सेवायें प्रभावित होंगी। कुल मिलाकर बिहार में ठंढ और कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।

मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी के मुताबिक समस्तीपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़यिा, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज के हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया जिलों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। शुक्रवार दोपहर तक बिहार के किसी भी जिले में धूप नहीं निकली। 

पटना, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, तिरहुत और शाहाबाद सभी प्रमंडल कोहरे की सफेद चादर में लिपटे रहे। ग्रामीण और शहरी इलाकों में कनकनी के कारण आम जनजीवन सुस्त रहा। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें देरी से चलीं।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 दिसंबर तक राज्य के कई जिलों में घना कोहरा बना रहेगा। इसका असर रेल, सड़क और हवाई यातायात पर भी पड़ेगा। सुबह और रात के समय द्दश्यता बेहद कम रहने की आशंका है। विभाग ने यह भी कहा है कि ठंड में और बढ़ोतरी होगी। कोहरे के कारण धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी।

अगले 5 दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा 
बीते 24 घंटों में बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन धूप नहीं निकलने से तापमान में तेज गिरावट आई है। पटना में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद और गया में अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री, नालंदा में 6 डिग्री और वैशाली में 6.2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार- पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। ऐसे में आम लोगों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। 
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!