Bijapur School Demand: स्कूल की जिद लेकर पहुंचे माओवाद प्रभावित गांवों के बच्चे, कलेक्टर ने दिया तुरंत भरोसा

Edited By Updated: 22 May, 2026 08:44 AM

bijapur children from maoist affected villages demand school building

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवाद प्रभावित उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर, गलगम और मारूडबाका गांवों के बच्चों के लिए आयोजित विशेष एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने स्कूल भवन की मांग रखी जिस पर कलेक्टर विश्वदीप ने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया...

Bijapur School Demand : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवाद प्रभावित उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर, गलगम और मारूडबाका गांवों के बच्चों के लिए आयोजित विशेष एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने स्कूल भवन की मांग रखी जिस पर कलेक्टर विश्वदीप ने जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया जिसकी जानकारी आज कलेक्टर ने दी। 

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था और विकास कार्यों से परिचित कराना तथा उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना था। भ्रमण के दौरान बच्चों ने गुरुवार को ज्ञानगुड़ी एजुकेशन सिटी पहुंचकर जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, आत्मानंद स्कूल और‘छू लो आसमान'संस्थान का अवलोकन किया। 

इस दौरान विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और भविष्य निर्माण की जानकारी दी। बच्चों ने सेंट्रल लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया। इसके बाद बच्चों को कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत और जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन्हें जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण, पंचायती राज व्यवस्था तथा अस्पताल की ओपीडी, ब्लड बैंक और एक्स-रे कक्ष की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। 

कलेक्टर विश्वदीप ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और गर्मी को देखते हुए उनके लिए शीतल पेय की व्यवस्था कराई। बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि उनके गांव में अब भी झोपड़ी में स्कूल संचालित हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने जल्द स्कूल भवन निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। बच्चों ने स्कूल ड्रेस, टाई, जूते और मोजे की मांग भी रखी जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 

संवाद के दौरान बच्चों ने पहली बार फिल्म देखने की इच्छा जताई जिसके बाद कलेक्टर ने उनके लिए प्रेरणादायी फिल्म के विशेष प्रदर्शन के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया, एपीसी जाकिर खान, संकुल समन्वयक और शिक्षादूत उपस्थित थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!